Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

बढ़ते ठंड के मद्देनजर 150 लोगों के बीच वितरण किया गया कंबल, Blankets distributed among 150 people in view of increasing cold,


चक्रधरपुर। रोटरी क्लब चाईबासा के द्वारा रूंगटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड से प्रायोजित 150 कंबल का वितरण करलाजुरी गांव में किया गया। शीतलहरी एवं बढ़ती ठंड के प्रकोप से प्रभावित ग्रामीणों की सहायता के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय मुंडा गोविंद पूर्ति एवं ग्रामीण मुखिया की उपस्थिति में ग्रामीणों की सेवार्थ यह कार्यक्रम क्लब के उपाध्यक्ष रमेश दत्तानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


जिसमे पूर्व अध्यक्ष सुशील मूंधड़ा पूर्व अध्यक्ष महेश खत्री पूर्व अध्यक्ष सुनीत खिरवाल एवं सदस्य सुशील चोमाल की अहम भूमिका रही और यह कार्यक्रम में भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए महेश खत्री ने बताया की बढ़ती हुई ठंड में यह आवश्यक है की गर्म कपड़े कंबल आदि ग्रामीणों की मदद हेतु उपलब्ध कराए जाएं। इसी क्रम में हम रूंगटा son's प्राइवेट लिमिटेड को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त करते हैं की उनके द्वारा ठंड से राहत हेतु कंबल उपलब्ध कराकर ग्रामीणों की सेवा में अपना सहयोग उपलब्ध कराया गया। उल्लेखनीय है की यह कार्यक्रम रूंगटा son's प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रायोजित किया गया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU