चक्रधरपुर। रेल नगरी चक्रधरपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सुरबुड़ा पंचायत के तोयरा मोड़ में सड़क दुर्घटना से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सारजीमडीह निवासी जबरा हेंब्रम, प्रकाश गागराई तथा लाल सिंह गागराई एक बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरबुड़ा पंचायत के तोयरा मोड़ में जानवरों के आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गया। जिससे बाईक दुर्घटना हुआ।
जिसमें सवार जबरा हेंब्रम, प्रकाश गागराई तथा लाल सिंह गागराई को चोंटे आई। तीनों घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग बांझीकुसूम के पास बाइक सवार के धक्के मारने से दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज को चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किए दिया। जानकारी के अनुसार बांझीकुसूम निवासी सोमनाथ जामुदा साईकिल से घर जा रहा था। तभी पीछे से अज्ञात बाइक सवार धक्का मार दिया।
वहीं कंसरा टोला जरजटा निवासी लादु पूर्ति तथा मंगरा नाग चातर के पुत्र संदारा नाग चातर के साथ बाईक से घर जा रहे थे। इसे भी अज्ञात बाइक सवार धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद दो युवक सड़क में पड़े, स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उन्हें अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज को रेफर कर दिया। वहीं चक्रधरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचाया कर घायलों से घटना की जानकारी लिया।
No comments:
Post a Comment