चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की सावनियां पंचायत के कुदाडीह में रविवार को हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच बंदगांव हॉकी टीम तथा लड़ाउली हॉकी टीम के बीच खेला गया।
मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि बंदगांव प्रखंड में हॉकी का काफी क्रेज हैं। इस क्षेत्र के काफी संख्या में युवक-युवतियां हॉकी में देश तथा राज्य के लिए खेलते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि सभी कड़ी मेहनत करें उन्हें निश्चित सफलता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को वे हमेशा मदद करते आ रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे.मौके पर प्रेम मुंडरी, विवेक उर्फ विक्क सिंह, आलोक मुण्डू, प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम, जेजे मुण्डरी, रोबिन हापतगाड़ा, किशुन हेम्ब्रम, लादु हेस्सा पूर्ति, बंदगांव मुखिया करम मुंडरी, सावानियां मुखिया रजनी पुष्पा मुंडरी, जीवन मुंडरी, जॉन मुंडरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment