Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

युवा कांग्रेस लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को लेकर वन विश्रामाघर में बैठक संपन्न, Youth Congress meeting concluded in forest rest house regarding Lok Sabha level meeting.


चक्रधरपुर। युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित होनेवाले 24 दिसंबर को चक्रधरपुर शहर के पोड़ाहाट स्टेडियम में लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर रविवार को शहर के वन विश्रामागार परिसर में कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर अध्यक्ष अमन महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं प्रखंड कमेटी और पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां दी गई।

कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय सामड ने कहा कि 24 दिसंबर को आयोजित होनेवाले लोकसभा स्तरीय मिलन समारोह के लिए सभी पदाधिकारियों को गांव- गांव में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कार्यक्रम की जानकारी देना है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने जानकारी देते हुए कहा कि मिलन समारोह काफी भव्य रूप में होगा और इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी मंत्री, सभी विधायक, सांसद और प्रदेश के सभी नेता और युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में स्टेट सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता सन्नी पाट पिंगुवा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया , अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तौहिद आलम, प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय सामड, वरिष्ठ कांग्रेसी अंबुराय चौधरी, राजेश प्रसाद, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बंदगांव प्रखंड अध्यक्ष जदुराय मुंडरी, युवा अध्यक्ष रवि मुंडारी, युवा कांग्रेस चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया साहेब हेंब्रम, मंडल अध्यक्ष पोंडेराम सामड, बंदगांव बीस सूत्री सदस्य महेश साहू, सेवादल के आनन्द सिंकु, महिला नगर अध्यक्ष राखी सलूजा, जिला सचिव प्रतीक कुमार, सन्नी राॅबर्ट अंथोनी, संदीप महतो, फरजान खान, बिट्टू मदेशिया, गोहन सिंह सरदार, चुन्नू रहमान,सारन मंडल, सीनू जारिका, अखिल महतो, दुबेशवर,मनोज भंसाली सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template