Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर बैठक कर आंदोलन की दी चेतावनी, Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh held a meeting regarding various demands and warned of agitation,


गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार देर शाम को सेल के एग्जीक्यूटिव सेल कर्मियों के साथ रेलवे मार्केट स्थित अपने कार्यालय में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता रामा पांडे ने की। इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि गुवा में एएलसीएलईओ मैं शिकायत दर्ज कराई गई है कि रिटायर कर्मी को रिटायर होने से पूर्व उसके एक आश्रित को गुवा सेल में नौकरी दी जाए। रिटायर्ड कर्मियों को सेल प्रबंधन द्वारा आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है इसे बंद किया जाए, सेवानिवृत सेल कर्मियों को 2.5 लाख रुपए लेकर आवास आवंटन की जाए, जैसा की सेल के अन्य सेक्टर में यह स्कीम लागू है। 

ठेका श्रमिकों से हाई स्किल्ड का कार्य कराया जाता है तो उसे हाई स्किल्ड का वेतन भुगतान की जाए। गुवा सेल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली की जाए। आए दिन गुवा सेल अस्पताल में दवा नो स्टॉक रहता है इसको देखते हुए अस्पताल में दवाइयां की उपलब्धता कराई जाए। गुवा बाजार का सौंदर्यकरण की जाए। सेल के क्वार्टरों में आरो पानी की सप्लाई की जाए। गुवा से नोवामुंडी कॉलेज आने जाने के लिए छात्र-छात्राओं के लिए बस की सुविधा दी जाए। गुवा डीएवी स्कूल में शिक्षा स्तर में सुधार की जाए। इत्यादि मांगे हैं। 

अगर सेल प्रबंधन इन मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं करती है तो बहुत ही जल आंदोलन की रूपरेखा आगामी 24 दिसंबर रविवार को बैठक कर तैयार करते हुए आंदोलन की जाएगी। इस दौरान मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, उपाध्यक्ष राजेश यादव, किशोर सिंह, संजू गोच्छाईत,चंद्रिका खंडाईत, आरती होरो, संजय ठाकुर, उमेश नाग, मुरली करुवा, तरुण गोच्छाईत, सीमा पूर्ति सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU