Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पटना में मार्निंग वॉक पर निकले जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, A land businessman who was out on a morning walk in Patna was shot dead.

 


बिहार के फुलवारीशरीफ में बेउर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह टहलने निकले जमीन कारोबारी सत्येंद्र सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी। बेतौरा गांव निवासी सत्येंद्र अपने गांव के ही सीमेंट कारोबारी प्रमोद व नेपाली के साथ टहल रहे थे कि बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी। 

गांव वालों की मदद से परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची बेऊर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। घटना सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास बेतौरा रोड में पुल के पास हुई। बाइक सवार अपराधियों ने घेर कर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। 

लोगों ने बताया कि कई गोली सत्येंद्र सिंह के शरीर में लगी और वह वहीं गिर पड़े। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। बेऊर थाना अध्यक्ष उषा कुमारी सिन्हा ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.