गुवा। गुवा, बड़ाजामदा,किरीबुरु-मेघाहातुबुरु व सारंडा क्षेत्र में दोपहर बाद से निरंतर जारी वर्षा व कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षा व ठंड के बीच भी गरीब महिलाएं अपनी आजीविका हेतु जंगल से सुखी लकड़ियों को लाने को विवश हैं।
वर्षा व ठंड की वजह से सड़कों पर लोगों की गतिविधियां नहीं है, लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। कड़ाके की ठंड के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़े व कानों में टोपी लगाकर चलने को मजबूर हैं। आज किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 15 एवं अधिकतम 18 डिग्री के आसपास देखा गया।
No comments:
Post a Comment