Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

माताजी आश्रम में ट्रस्टी, कमेटी व भक्तजनों के बीच बैठक सम्पन्न, Meeting held between trustee, committee and devotees in Mataji Ashram,


बैठक में कल्पतरू दिवस, शारदा जयंती, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, विवेकानंद जयंती व रामकृष्ण जयंती सह वार्षिक उत्सव मनाने का निर्णय

हाता। पूर्व सूचना अनुसार 3 दिसम्बर को अपराह्न 3 बजे माताजी आश्रम में आश्रम के ट्रस्टी, संचालन समिति और भक्तजनों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आश्रम के वरिष्ठ ट्रस्टी हीरालाल दे ने की।आश्रम के सचिव राजकुमार साहू ने उपस्थित भक्तजनों को स्वागत किया। बैठक में सर्व सम्मति से आगामी पहला जनवरी को अपराह्न 2 बजे से कल्पतरु दिवस,3 जनवरी 2024 को शारदा मां की 171 वी जयंती, 7 जनवरी 2024 को अपराह्न 1 बजे से विद्यालय स्तरीय विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं तथा 12 जनवरी 2024 को धूमधाम से विवेकानंद जयंती के साथ युवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।


इसके अलावे 17 मार्च से 20 मार्च 2024 तक भगवान रामकृष्ण देव् जी की 189 जयंती सह वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आश्रम की समस्या और विकास की विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।बैठक के अंत में आश्रम के अध्यक्ष कृष्ण पद मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक का संचालन आश्रम के संचालक सह ट्रस्टी सुनील कुमार दे ने किया। 

इस अवसर पर नारायण चटर्जी, कमल कांति घोष, तड़ित कुमार मंडल, मोहितोष मंडल, लोचना मंडल, संतोष कुमार मंडल, बेला रानी मंडल, अंजली मंडल, सुबोध मंडल, राजकुमार साहू, सहदेव मंडल, जयदेव मुखर्जी, मेनका सरदार, संजय साहू, शक्ति पद रजक, स्वपन साहू, भानु राणा, महेश बियानी, बिरेन मंडल, जुली मंडल, अंजना पाल, अशोक भट्टाचार्य, भीम भट्टाचार्य, मधु सूदन भट्टाचार्य, सुधांशु शेखर मिश्र, सुर्ज्य शंकर कर, कृष्ण पद मंडल, संजीव साह, रवींद्र नाथ दास आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template