Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी ब्लास्ट करने के चक्कर में महिला नक्सली घायल , सहयोगी नक्सली लेकर चले गए, Woman Naxalite injured while trying to blast IED to harm police, aide Naxalite took away

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना क्षेत्र स्थित पोड़ाहाट जंगल के बोयकेड़ा पंचायत में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए शुक्रवार को रात्रि आईईडी बम लगाने के दौरान एक महिला नक्सली घायल हो गए हैं। घटना के बाद सहयोगी नक्सली उसे लेकर जंगल की तरफ चले गए। जिससे यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त नक्सली की मौत हो गई है या नहीं। इस घटना से पुलिस भी काफी परेशान है।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जांच पड़ताल में जुट गई है, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। बताया जाता है कि नक्सलियों के एक ग्रुप पोड़ाहाट क्षेत्र में आने के सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ लगातार नक्सलों का खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी। इसकी खबर नक्सलियों को होने के बाद नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए शुक्रवार को मध्य रात्रि आईईडी बम महिला नक्सली सदस्य लग रही थी।



इसी दौरान आईईडी बम ब्लास्ट हो गया। जिससे वह उसकी चपेट में आ कर घायल हो गए. हालांकि सूचना है कि उसकी मौत हो गई। बाद में उसके सहयोगियों ने उसे लेकर जंगल के तरफ चले गए, हालांकि अभी तक इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाया है। फिर भी पुलिस को बम ब्लास्ट की सूचना है और इसकी जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU