Guwa (Sandeep Gupta) गुवा स्थित लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो में जुलाई माह में आयोजित कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। परीक्षा 4th डन ब्लैक बेल्ट धारक एवं प्रशिक्षक लक्ष्मी कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न ग्रुप के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बच्चों को जापान कराटे डो सीगेयोशी शोतोकान कराटे शैली में प्रशिक्षण दिया जाता है।
व्हाइट बेल्ट सी ग्रुप में धूरू केसरी प्रथम, आराध्या बोस द्वितीय और आह्वान कश्यप तृतीय रहे। व्हाइट बेल्ट बी ग्रुप में रही चक्रवर्ती, सुगंधी चौधरी और धात्री मंडल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्हाइट बेल्ट ए ग्रुप में सुशांत सोरेन प्रथम, अभिमन्यु द्वितीय और कौशल जीत दास तृतीय रहे। येलो बेल्ट बी ग्रुप में बबीता बोबंगा प्रथम, मिहिर कुमार रजक द्वितीय और देवांश सिंग तृतीय रहे।
येलो बेल्ट ए ग्रुप में साक्षी पत्रों, अभिज्ञान नायक और किरण मुंडारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। मिक्स कलर बेल्ट बी ग्रुप में ओम चक्रवर्ती प्रथम, नवीन करवा द्वितीय और स्वस्तिका साहू तृतीय रहे। मिक्स कलर बेल्ट ए ग्रुप में अरनव गुप्ता प्रथम, वैभव तेजस कुमार द्वितीय और अवनीश सिन्हा तृतीय रहे।
ब्राउन बेल्ट ए ग्रुप में कृष्णा मोदी प्रथम, अंश गुहा एवं आदर्श कुमार द्वितीय तथा ईशान श्रीवास्तव तृतीय रहे। बेस्ट डिसिप्लिन अवॉर्ड छवि मालव को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों में नीलम बंगा, गीता आनंद, दीपा राय चौधरी, गीता दास ने सर्टिफिकेट और मेडल एवं बेल्ट देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि दोजो पिछले पांच वर्षों से लगातार प्रशिक्षण दे रहा है। यहां के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।




No comments:
Post a Comment