नयी दिल्ली। रेसलर बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्ठी लिखकर पद्मश्री अवार्ड लौटाने का ऐलान किया है। बजरंग पूनिया ने लिखा कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को वापस लौटा रहा हूं। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है।
यही मेरी स्टेटमेंट है। इस चिट्ठी में बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुने जाने के बाद यह निर्णय लिया है। विदित हो कि संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनते ही रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती को अलविदा कर दिया है। इसके बाद बजरंग पूनिया ने पद्मश्री लौटाने के फैसला किया और लौटा भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अब इस सम्मान की जरुरत नहीं है।

No comments:
Post a Comment