Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

चौका में 15 कार सेवकों को समारोह में सम्मानित किया गया, 15 Kar Sevaks were honored at the ceremony in Chowka,


 चांडिल। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को सार्वजनिक श्री श्री नवदुर्गा पूजा कमेटी चौका द्वारा समारोह आयोजित कर श्रीराम मंदिर निर्माण में योगदान दिए कार सेवकों के नेतृत्वकर्ता हिकिम महतो समेत 15 कार सेवक को समाजसेवी खगेन महतो के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। इसके पूर्व चौका मोड़ से गाजे बाजे के साथ कार सेवकों को स्वागत कर सम्मान पूर्वक श्री श्री नवदुर्गा मंदिर प्रांगण तक लाया गया। 


इस मौके पर राम भक्तों ने आतिशबाजी कर दीपावली भी मनाया। सभी कार सेवक श्री श्री नव दुर्गा मंदिर माता शक्ति रूपेण देवी दुर्गा के चरणों पर माथा टेका। इसके बाद मंच पर सभी कार सेवकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राम भक्त नागरिकों को संबोधित करते हुए कार सेवक हिकिम चंद्र महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरोषत्तम राम के आदर्शो पर आज के मानव समाज को चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नौ दिन छोड़िए यदि कोई भी व्यक्ति एक दिन रामायण लिखित प्रवचन सुनकर उन नियमों का पालन करते हैं तो वे निश्चित रूप से एक महा मानव के रूप में परिवर्तित होंगे। 


रामायण को सुनने के लिए मन में बजरंग बली  की भक्ति होनी चाहिए। बजरंग बली के बिना राम अधूरा है और राम के बिना बजरंग बली अधूरा है। इस अवसर पर कार सेवक के रूप में हिकिम चंद्र महतो, असित कुंडू, शिबू चटर्जी, सीताराम सोरेन, दल गोबिंद सिंह मुंडा, कानगु राम महतो, रंजित प्रमाणिक, बुधु सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, रमाकांत प्रमाणिक, मान गोविंद सिंह मुंडा, रामचंद्र सिंह, चैतन सिंह मुंडा समेत काफी गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template