Jamshedpur

अनिता पासवान ने एसएसपी से लिखित शिकायत कर रमेश झा पर लगाया गाली गलौज व प्रताड़ित करने का आरोप, Anita Paswan filed a written complaint with the SSP accusing Ramesh Jha of abusing and harassing her.

जमशेदपुर। साकची सीएच एरिया में अपने पिता अमर राम के घर में रहने वाली असहाय एवं पीड़ित महिला अनिता पासवान ने अपने पड़ोसी रमेश झा पर एससी एक्ट मामला संबंधी आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय…

 अनिता पासवान ने एसएसपी से लिखित शिकायत कर रमेश झा पर लगाया गाली गलौज व प्रताड़ित करने का आरोप, Anita Paswan filed a written complaint with the SSP accusing Ramesh Jha of abusing and harassing her.

 


जमशेदपुर। साकची सीएच एरिया में अपने पिता अमर राम के घर में रहने वाली असहाय एवं पीड़ित महिला अनिता पासवान ने अपने पड़ोसी रमेश झा पर एससी एक्ट मामला संबंधी आरोप लगाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में लिखित शिकायत कर बताया कि रमेश झा काफी दिनों से उन्हें जाति सूचक गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार कर परेशान और प्रताड़ित कर रहा है। 


इस सबंध में इन्होंने पूर्व में भी एसएसपी से लिखित शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि रमेश झा की हरकत से उनका पूरा परिवार त्रस्त और भयभीत है। अनिता पासवान दूसरे घर में झाड़ू पोछा का काम करती है और इनके तीन बच्चे हैं। इनके पति अर्जुन पासवान 2001 से ही घर से लापता है। फिल हाल ये अपने पिता अमर राम के घर में रहकर किसी तरह जीवन यापन कर रही है।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280