Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय से मिले भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, दी बधाई, Senior BJP leader Ashok Shadangi met the newly appointed District President Sanjay Pandey and congratulated him.


चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिला की कमान संजय पाण्डेय उर्फ संजू पाण्डेय को सौंपी गई है। संगठन की जिम्मेवारी मिलने के बाद भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रहे अशोक षाड़ंगी ने भी उनसे मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दिया। वंहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय ने भी उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें की संजू पांडे पहले भी दो बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।


वहीं श्री षाड़ंगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पश्चिम सिंहभूम के राजनीतिक परिस्थितियों के हिसाब से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए संजय पाण्डेय को मनोनीत कर के हर कार्यकर्ता के मन मे उल्लास भरा है। इसलिए प्रदेश नेतृत्व को मेरी तरफ से आभार एवं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय जी को हार्दिक शुभकामनाएं की जिला संगठन को सही तरह से संचालित करें। इसलिए क्योंकि उनको अनुभव भी है। इसमें हमलोगों का सहयोग हमेसा बना रहेगा। 


आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पर्टी को विजय दिलाकर कमल खिलाना है, यह संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को लेना होगा। और आशा है कि जो लोकसभा व विधानसभा में जो रिक्त स्थान बना है वो भी भरेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बबलू शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर विस्तारक मनु उपाध्याय, जिला मंत्री सन्नी पासवान एवं कबीर पाण्डेय मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template