Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सेवा ही परम धर्म कथन को चरितार्थ करने का एक प्रयास : मधुसूदन गोराई, An effort to fulfill the statement that service is the ultimate religion: Madhusudan Gorai,


 भाजपा ने जयदा टुसू मेला में कंबल, खिचड़ी वा चना गुड़ किया वितरण 

चांडिल। जयदा टुसू मेला में भारतीय जनता पार्टी ने लगभग 400 कंबल आने वाले श्रद्धालुओं और टुसू प्रेमियों के बीच वितरण किया। इस दौरान खिचड़ी और चना गुड़ का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा को परम धर्म माना जाता है और हम सभी भाजपा के सिपाही इस कथन को चरितार्थ करने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार ने कहा कि भाजपा गांव के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना चाहता है। इसी कड़ी में जयदा के प्रसिद्ध टुसू मेला में कंबल, खिचड़ी व चना गुड़ का वितरण किया गया। 


इस अवसर पर भाजपा के सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, भाजपा नेत्री सारथी महतो, अनिता पारित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज महतो, सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार, दिलीप महतो, कृष्णा महतो, चांडिल पश्चिम मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, मोतीलाल कर्मकार, महेश कर्मकार, वृंदावन कुंभकार, दीपू जयसवाल आदि भाजपा के वरिष्ठ  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के दो गुट का लगा पंडाल : ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में सभी राजनीतिक दल कई गुटों में बंटा है। जयदा टुसू मेला में भाजपा का गुटबाजी साफ दिखाई दिया। भाजपा के एक गुट के पंडाल में पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिला के पदाधिकारी सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, भाजपा नेत्री सारथी महतो, अनिता पारित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज महतो, सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार, दिलीप महतो, कृष्णा महतो, चांडिल पश्चिम मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, मोतीलाल कर्मकार, महेश कर्मकार, वृंदावन कुंभकार, दीपू जयसवाल आदि को श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए देखा गया। 


दूसरा पंडाल भाजपा के युवा मोर्चा के नेता बिनोद राय के नेतृत्व में युवाओं के टीम द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए देखा गया। राजनीति के जानकारों का कहना है कि पार्टी के गुटबाजी का विपरीत परिणाम आगामी लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में पड़ सकता है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template