Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झामुमो मोर्चा द्वारा गुरुजी शिबू सोरेन की जन्मदिन व दिवंगत सांसद सुनील महतो का जयंती मनाया गया, काटा गया केक, बाटा गया मिठाई, Guruji Shibu Soren's birthday and late MP Sunil Mahato's birth anniversary were celebrated by JMM Morcha, cake was cut, sweets were distributed.


चक्रधरपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर और प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के समक्ष दिशुम गुरु शिबू सोरेन की जन्मदिन तथा दिवंगत सांसद सुनील महतो का जयंती मनाया गया। दिशुम गुरु की जन्मदिन पर केक काटा गया और मिठाई बाटा गया, जबकि दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि देकर नमन किए। 




मौके पर झामुमो नेता जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और शहर के लोगों द्वारा दिशुम गुरु शिबू सोरेन की जन्मदिन पार्टी दिवंगत सांसद सुनील महतो की जयंती मनाई गई। इस दौरान केक काटा गया। वहीं उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी का कर्तव्य है कि गुरुजी के बताए हुए रास्ते पर चल कर झारखंड को स्वर्णिम रास्ते पर लेकर जाएं। 


मौके पर प्रमुख ज्योति सिजुई, विधायक प्रतिनिधि मदन बोदरा, प्रखंड अध्यक्ष संजय हांसदा, दिनेश जेना, सचिव ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, मंटू गागराई, चमरु जामुदा , उपप्रमुख विनय प्रधान,कश्मीर कांडियांग, जयकुमार सिंहदेव, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह सामड आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template