Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झामुमो सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण हेमंत सोरेन गए जेल: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, Hemant Soren went to jail because JMM government was involved in corruption: Former Chief Minister Babulal Marandi


झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में चक्रधरपुर में हुआ विशाल जनसभा

चक्रधरपुर। झामुमो की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण हेमंत सोरेन जेल गए। यह बातें झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही। श्री मरांडी बुधवार को चक्रधरपुर के मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय पोड़ाहाट स्टेडियम में भाजपा द्वारा आयोजित झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में विशाल जनसभा में संबोधित कर रहे थे। श्री मरांडी ने कहा कि 1991-92 में पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की सरकार के समय जब पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पैसे लेने के मामले में जेल गए थे तब किसने जेल भेजवाया था। तब तो भाजपा की सरकार नहीं थी। तब कांग्रेस ने उन्हें जेल भेजवाया था और आज उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।


आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 4 साल तक सत्ता में रहते हुए बालू ,कोयला, पत्थर, लोहा बेच कर तिजोरी भरा है। परिवार के नाम पर आवंटन भी कर लिया। यही नहीं जमीन घोटाला में जब फंसे तो उन्हें जेल जाना पड़ा। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भी जेल कांग्रेस कार्यकाल में हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी घोटाला करने के आरोप में जेल जा चुके हैं। इसलिए पाप करोगे तो जेल जाना तय है। हाल ही के दिनों में झामुमो के सरकार के दौरान जेएसएससी परीक्षा में भी पेपर लीक हो चुका है। इसमें कई लोग जेल जा चुके हैं. ऐसी घोटालेबाज झामुमो सरकार से झारखंड को मुक्ति दिलाना है। आज देश नहीं विदेश में भी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लोकप्रिय नेता बन गए।


उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह आज झामुमो, कांग्रेस आरजेडी छोड़कर भाजपा में सदस्यता ग्रहण किए हैं ऐसे ही हमें उम्मीद है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सिंहभूम से भारी मतों से भाजपा को जीत दिला कर प्रधानमंत्री का गिफ्ट देना है, ताकि पश्चिमी सिंहभूम सीट पर एक बार फिर भाजपा जीत कर क्षेत्र का विकास कर सके। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासियों की वर्षों की अलग झारखंड राज्य की मांग को भाजपा ने ही पूरा किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा 15 नवंबर 2020 को बिहार से अलग कर झारखंड का तोहफा आदिवासियों को दिया था। आज गरीब आदिवासी को किसी ने सम्मान दिया है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनते हैं उन्होंने आदिवासियों की हित के लिए अलग आदिवासी कल्याण मंत्रालय का गठन किया।


यही नहीं उन्होंने उस दौरान 8 आदिवासी लोगों को केंद्रीय मंत्री भी बनाया था। जो किसी सरकार ने नहीं किया था। आज देश में आदिवासी गौरव दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आदिवासियों को मान सम्मान देने के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा के धरती पर आकर उन्हें नमन कर रहे हैं। जो आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। आदिवासियों के हित को ध्यान में रखकर पहले द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल बनाया फिर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनाया। इससे पहले श्री मरांडी ने दीप जलाकर सभा का शुभारंभ किया। हर गरीब को पक्के मकान, शुद्ध पेयजल ,सड़क ,बिजली गैस अनाज देने का काम किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार बना तो तेजी से विकास हुआ। 10 बर्षो में हर गरीब को पक्के मकान, शुद्ध पेयजल, बिजली ,सड़क ,गैस  सहित कोरोना काल से भूखे को अनाज देने का काम किया है। टेलीफोन सस्ता किया है आज गरीब से गरीब लोग मोबाइल पर बात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गारंटी है कि 2047 भारत को विकसित देश बनाना. इसमें सभी का सहयोग चाहिए।


अब पैसे के अभाव में नहीं होती है मौत : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज गरीब का पैसे के अभाव में किसी की मौत नहीं होती है। प्रधानमंत्री ने आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक गरीबों के लिए फ्री इलाज का व्यवस्था कर दी है।

2014 से पहले देश में रोज होता था आतंकवादी हमला : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में योगदान देने के बाद आतंकवादी घटनाओं पर रोक लग गया है. जबकि पूर्व में देश में हर जगह आतंकवादी हमला होता था। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में एक दो घटना हुआ तो उन्होंने देश की सम्मान में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मौत के घाट भी उतारा है। आज देश बेहतर हथियार भी बनाए जा रहे हैं। हर सिपाही को बेहतर हथियार मिल रहा है और विदेशों में भी हमारे हथियार भी बेच रहे हैं, यही नई भारत है।

बाबर ने तो राम मंदिर तोड़कर बनाया था मस्जिद : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भगवान राम का विशाल मंदिर बना है जो कभी बाबर ने मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाया था। आज राम मंदिर सिर्फ देश के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए काफी गौरव की बात है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 हटाकर तीन तलाक कानून बनाया : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से 370 कानून को हटाकर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक कानून बनाकर अधिकार दिया। जिससे महिलाओं पर अत्याचार बंद हो गया।


भाजपा में दिखी गुटबाजी , खाली रहा कुर्सी : झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में चक्रधरपुर में आयोजित विशाल जनसभा में भाजपा में खुलेआम गुटबाजी देखा गया। आलम यह रहा की कार्यक्रम खत्म होने से पहले कई लोग चले गए. कुर्सी भी पूरी तरह खाली रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी मंच पर नहीं गए। वे भाजपा कार्यकर्ता की तरह पब्लिक के बीच में बैठ गए थे. हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि जल्द लोकसभा चुनाव आने वाला है ऐसे में पार्टी में गुटबाजी रहा तो चक्रधरपुर में काफी मुश्किल होगा। कुछ लोग पार्टी को हाईजैक करके चल रहे हैं. जिसका कारण कार्यक्रम में देखने को मिला।

इन्होंने किया संबोधित : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, पूर्व  विधायक शशि भूषण सामड ,गुरुचरण नायक, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबीद, जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, संयोजक संयोजक गीता बालमुचू ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में ये थे शामिल : पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, जवाहरलाल लाल बानरा, वरिष्ट भाजपा नेता अशोक सारंगी भाजपा नेत्री  मालती गिलुआ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर  दिनेशानंद गोस्वामी, शेषनारायण लाल, संजय पासवान, रोहित प्रधान, हरीश मुंडा, दीपक प्रधान, केदारनाथ नायक, सुशीला टोप्पो समेत पार्टी नेता मौजूद, मंच का संचालन अभिजीत भट्टाचार्य ने किया।

झामुमो, कांग्रेस,आरजेडी छोड़कर सैकड़ों लोगों ने भाजपा में  हुए शामिल : चक्रधरपुर और मनोहरपुर विधानसभा से झामुमो, कांग्रेस,आरजेडी से छोड़कर सैकड़ो लोगों ने भाजपा में सदस्यता ग्रहण किए। सभी लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने माला व भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template