LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सारीडीह ने तेंतलो के टीम को आठ विकेट से हराया, In the five-day cricket tournament, Saridih defeated Tantalo team by eight wickets.


 चांडिल। नीमडीह ब्लॉक मैदान रघुनाथपुर में जय श्री राम क्लब रघुनाथपुर द्वारा सोमवार से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को संपन्न हुआ। अंतिम मुकाबला में पश्चिम बंगाल के सारीडीह के टीम ने तेंतलो के टीम आठ विकेट से हराकर फाइनल मैच जीते। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार पत्रकार सुधीर गोराई के हाथों द्वारा विजेता सारीडीह के टीम के कप्तान को नगद 20 हजार नगद रूपए एवं ट्रॉफी, उप विजेता दल तेंतलो के टीम कप्तान को समाजसेवी कृष्णदास महतो के हाथों द्वारा नगद 15 हजार रूपए एवं ट्रॉफी दिया गया। 


समाजसेवी खगेन महतो के हाथों द्वारा मैन ऑफ द सीरिज विपल्व को एक बल्ला, क्लब के संयोजक बलराम महतो के हाथों द्वारा मैन ऑफ द मैच जॉनी को ट्रैकसूट एवं क्लब के सदस्य बुलू माहली के हाथों द्वारा बेस्ट बॉलर विप्लव को ट्रैकसूट पुरस्कार दिया गया। तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टीम को नगद सात - सात हजार रूपए एवं एक ट्रॉफी दिया गया। इस अवसर पर कल्ब के सदस्य  बलराम महतो, प्रभात प्रमाणिक, सुरेश योगी, राकेश धवन, मुकेश पांडे, मंगल सिंह, जेपी महतो, गुडु महतो, बिरेन माहली, लक्ष्मण महतो, कबीर प्रमाणिक, सनातन मार्दी, चंडी मछुआ आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment