LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हान के टाइगर को मिला कांटो भरा ताज. बड़ी जिम्मेदारी, Kolhan's tiger got the crown full of thorns. big responsibility,

 


रांची। झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कोल्हान टाइगर सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत बाबू ने आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया। मैं उनके द्वारा शुरू किए गए काम में तेजी लाऊंगा। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में समय पर काम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में अस्थिरता पैदा करने की विपक्ष की कोशिश हमारे गठबंधन की ताकत से विफल हो गई है। इधर, चम्पई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पैतृक गांव सरायकेला-खरसावां जिलांतर्गत गम्हरिया प्रखंड के झिलिंगगोड़ा समेत पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है। कई स्थानों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए पटाखे फोड़कर लड्डू वितरण किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment