Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए पूजा अर्चना किया, JMM District President Dr. Shubhendu Mahato offered prayers for the release of former CM Hemant Soren,


जमशेदपुर। झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने आज गम्हरिया प्रखण्ड अंतर्गत अपने पैतृक गांव जयकान के जाहेर स्थान में माघी पूजा किया। यह पर्व अनोखा है। इसके समापन के दिन गांव से दुष्ट आत्माओं को भगाया जाता है। माघ महीने में फसल कटने व खलिहान से अनाज घर में लाने के बाद मनाया जाता है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड हेमन्त सोरेन के जल्द रिहाई के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो ने जाहेरथान में पूजा-अर्चना और जल्द ही उनके रिहाई के लिए कामना किया। 


विगत एक माह से केन्द्र बैठे बीजेपी सरकार केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित कर जेल डालने का काम किया है, उससे यहां के साढ़े तीन करोड़ जनता दुखी हैं और मंदिरों में पूजा, मज़ारों में चादरें, सरना पूजा, चर्च में प्रार्थना कर मन्नतें, दुआएं और कामना कर रहे कि पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के षड्यंतकारी झूठे मुकदमों से अदालत उन्हें बरी कर रिहाई करें। अध्यक्ष डॉ महतो ने कहा कि न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है कि हेमंत सोरेन के साथ न्याय होगा। 


जनता की आदलत में तो विरोधी हार चुके हैं अतः उन्हें मनगढ़ंत आरोपों से बांधने की कोशिश की जा रही है। आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाने का काम करेगी।इस पूजा में जीवन महतो, गोबिंद महतो, गणेश महतो, मधुसूदन महतो, अंगद महतो, परितोष महतो, मनोरंजन महतो, जोगेन महतो आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template