नक्सलियों ने ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार कर किया हत्या, घटनास्थल पर मौत, पुलिस जांच में जांच में जुटी, Naxalites shot dead a rural doctor, he died on the spot, police started investigation
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत बांदाबेड़ा गांव में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने ग्रामीण चिकित्सक जितेन लागुरी को घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबं…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत बांदाबेड़ा गांव में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने ग्रामीण चिकित्सक जितेन लागुरी को घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने इसके पुष्टि की हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है एक हत्या हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टोंटो थाना अंतर्गत बांदाबेड़ा गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक जितेन लागुरी शुक्रवार के शाम अपने घर पहुंचे कर गाड़ी खड़ा कर घर में चले गए।
इसके कुछ देरी बाद हथियारबंद नक्सलियों ने उसे आवाज देकर घर से बुलाया। जैसे ही श्री लागुरी घर से बाहर निकले तभी नक्सलियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद शनिवार को हत्या का खबर ग्रामीणों को हुआ। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारण का पता नहीं चल नहीं पाया है, लेकिन चर्चा है कि मृतक जितन लागुरी को पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने हत्या की है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


टिप्पणियाँ