जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित लक्ष्मी सिंह रूबी के आवास पर वसंतोत्सव पर महिला काव्य मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष विन्ध्वासिनी तिवारी द्वारा सभा को संबोधित किया गया। तत्पश्चात ममता कर्ण के द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। महिला काव्य मंच की संरक्षिका रिम्मी वर्मा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने अपने वक्तव्य में महिला काव्य मंच के विकास को लेकर सभी के सामने अपनी विस्तृत बातें रखीं। सुंदर मंच संचालन कर नीलम पेड़ी वाल ने सबका मन मोह लिया। वासंती बयार चली। एक से बढ़कर एक कविताएं गूंजी। आयोजन के अंत में लक्ष्मी सिंह रूबी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
No comments:
Post a Comment