LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

फुटपाथ विक्रेताओं ने डीसी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया व जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की मांग की, The sidewalk vendors met the DC and informed him about the problems and demanded that the problems be resolved as soon as possible.


जमशेदपुर। असंगठित कामगार कल्याण संघ के बैनर तले फुटपाथ विक्रेताओं ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने की मांग की। विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि बिना सूचना के मानगो बिरसा मुंडा बाजार में लगभग हजार की संख्या में विक्रेताओं को बिना नोटिस के अवैध तरीके से 26 मार्च 2023 को उजाड़ दिया गया। 


उनके पुनर्वास को लेकर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अगर संविधान की बात की जाए तो भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता का अधिकार है, इसके अंतर्गत भारत में वह कहीं भी बस सकता है और रोजी रोजगार कर सकता है। पर यहां फुटपाथी दुकानदारों के साथ अन्याय हो रहा है। अब तक उनकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 


उन्होंने डीसी से मांग की है कि जल्द से जल्द सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दें , ताकि वे जीवन यापन कर सके । इस दौरान काफी संख्या में पथ विक्रेता लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment