Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झारखंड से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की संकल्प लें : गोपेश महतो, Take a pledge to uproot the corrupt government from Jharkhand: Gopesh Mahato


लावा गांव में जेबीकेएसएस द्वारा खतियानी महाजूटान में उमड़े लोग 


चांडिल।
 नीमडीह प्रखंड के गुंडा पंचायत अंतर्गत लावा गांव में जेबीकेएसएस द्वारा खतियानी महाजूटान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जेबीकेएसएस के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोगों में जिस प्रकार का आक्रोश पिछली 2 दशक से विधायकों सांसदों पर जताया जा रहा है। उससे स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि जनप्रतिनिधियों ने जनता का काम न कर सिर्फ अपना ही विकास किया गया। उन्होंने कहा कि चांडिल बांध के विस्थपित विस्थापन के दंश झेलते हुए 116 गांव और 84 मौजा के लोग आश लिए रहते हैं कि उनके लिए कुछ वैसी नीतियां बनेगी लेकिन बाहरी के प्रतिनिधित्व से ईचागढ़ के सीधे सादे निवासी परेशान हो गए हैं। आज तक विस्थापितों के लिए कोई नीतियां नहीं बनाई गई। 




चालीस साल से जितने भी बाहरी नेताओं ने ईचागढ़ में प्रतिनिधित्व किया सभी स्वयं को ओर अपने रिश्तेदार भाई बंधुओं का विकास किया है। उनलोगों ने ईचागढ़ विधान सभा के भोले भाले जनता को श्याम दाम दंड भेद और छल कपट प्रपंच से सब्जबाग दिखाकर सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हजारों की इस जन सैलाब से चारों तरफ से एक ही आवाज आई स्थानीय और जेबिकेएसएस की सरकार बनानी आवश्यक है। जो फायर ब्रांड जुझारू झारखंड प्रेमी युवा टाईगर जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड का दिशा दशा और बदलाव आयेगा। मौके पर उपस्थित झारखंड स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड को और ईचागढ़ विधान सभा को बाहरी लोगों ने लूट का चारागाह बना दिया। जिसे अब लूटने नहीं दिया जायेगा। कोल्हान शेरनी बेबी महतो ने कहा कि झारखंड के जनता टाईगर जयराम महतो के नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं। 


 महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दमयंती मुंडा ने कहा कि झारखंड में 19 साल से आदिवासी मुख्यमंत्रीयों ने शासन चलाया लेकिन सबने निजी लोगों को का विकास किया और जनता को गरीबी के सागर में बहा दिया। अब जनता जाग उठी है और झारखंडप्रेमी टाईगर जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड से अराजक नेतृत्व को उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर जेबिकेएसएस रामदास सोरेन, सिद्धार्थ होनहागा, जेबीकेएसएस केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, ग्राम प्रधान आनंद लाल महतो, मुखिया बुका सिंह, युवा जुझारू नेता फूलचंद महतो, रामविलास, राकेश, मंटू महतो,  सुरेश, विष्णु , चेतन, चिरंजीत, जगदीश, राजीव आदि हजारों युवा महिला पुरुष उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template