जन्मदिन मनाकर लौट रहे हैं 15 वर्षीय छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती, 15 year old student returning after celebrating birthday, injured in road accident, admitted to hospital,
गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के ठाकुरा गांव स्थित तारे जमीन पर फाउंडेशन में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा नेहा पात्रों अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ त…
गुवा। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के ठाकुरा गांव स्थित तारे जमीन पर फाउंडेशन में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा नेहा पात्रों अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ तारे जमीन पर फाउंडेशन में बुधवार शाम 5:00 बजे मना रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्तों ने अपने-अपने बाइक दोस्तों को बिठाकर घर जाने लगे। वही एक बाइक में नेहा पात्रों को उसके दोस्त ने उसे बेठाकर काफी तेज गति से बाइक चला रहा था। इतने में वहां बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा।
जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरने से नेहा पात्रों के पीठ की चमड़ी कट कर झूलने लग गया। वही बाइक चला रहा उसके दोस्त का हाथ फैक्चर हो गया। साथ ही उसकी बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तुरंत ही उसके दोस्तों ने उसे उठाकर गुवा सेल अस्पताल लाया। डॉक्टर ने उसकी पीठ की चमड़ी को सिलाई कर बेहतर इलाज के लिए तुरंत ही उसे जमशेदपुर ब्रह्मानंद अस्पताल भेज दिया।



टिप्पणियाँ