CKP

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डोमरा की फिर मिलेंगे टीम ने चितानसाई आरएचटी को पेनाल्टी शूट में 3-2 से हराया, In the three-day football competition, Domra's Phir Milenge team defeated Chitansai RHT 3-2 in penalty shoot-out.

चक्रधरपुर।  चक्रधरपुर प्रखंड की भलियाडीह गांव स्थित रामायढीपा गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई,विशि…

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डोमरा की फिर मिलेंगे टीम ने चितानसाई आरएचटी को पेनाल्टी शूट में 3-2 से हराया, In the three-day football competition, Domra's Phir Milenge team defeated Chitansai RHT 3-2 in penalty shoot-out.

 


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड की भलियाडीह गांव स्थित रामायढीपा गांव में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई,विशिष्ट अतिथि कोल्हान  नितीर तुरतुंग के केंद्रीय अध्यक्ष मांझीराम जामुदा उपस्थित थे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच डोमरा की फिर मिलेंगे टीम व चितानसाई आरएचटी के बीच खेला गया। जहां पेनाल्टी शूट में 3-2 से फिर मिलेंगे टीम विजयी रहीं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।




वहीं डॉ विजय सिंह गागराई ने संबोधित करते हुए कहा की किसी भी खेल में जीत हार लगी रहती है। हारने वाले खिलाड़ी निराश ना होकर पुन: बेहतर खेलने का प्रयास करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा की खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए वे हमेशा से प्रयासरत है। हमारी संस्था पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन खिलाड़ियों को हर हर संभव सहयोग कर रही है।


खिलाड़ियों के बीच खेलकूद की सामग्रियों के साथ-साथ ट्रैकशूट इत्यादि का भी वितरण समय-समय पर किया जाता है। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पंचायत स्तर पर खेल मैदान की आवश्यकता है, इसे लेकर वे जल्द ही वरीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया था। जहां विजेता उपविजेता टीम को समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लाया सामाड, उपाध्यक्ष सुखलाल जामुदा, सचिव मोहन जामुदा, उप सचिव लक्ष्मण जामुदा के अलावे आयोजन समिति के सदस्य पांडू जामुदा, अरविंद जामुदा, कृष्ण जामुदा, छोटे जामुदा, बैगो जामुदा समेत समिति के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280