Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल Motorcycle thief arrested, accused sent to jail

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से बीते 30 जनवरी की रात अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला, तब पीड़ित ने 3 फरवरी को बड़ाजामदा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। 


जांच के क्रम में 4 फरवरी (बुधवार) को पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी 24 वर्षीय बलबीर सिंह उर्फ गोरा सिंह, पिता त्रिलोचन सिंह को बड़बिल न्यू मार्केट वार्ड संख्या 9 से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में संतोष देखा जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.