Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

फ्लाई ओवर निर्माण के बाद शहर वासियों को मिलेगी जाम से मुक्ति: मंत्री बन्ना गुप्ता, After construction of flyover, city residents will get freedom from jam: Minister Banna Gupta.


जमशेदपुर। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो डिमना रोड स्थित फ्लाई ओवर निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया। आज से कार्य का शुभारम्भ हो गया, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिलान्यास किया था! निरीक्षण के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा फ्लाई ओवर निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट और मानगो की जनता से किया गया वायदा था जिसे उन्होंने पूरा किया।



कई लोगों ने विभिन्न तरीको से इसमें व्यवधान डालने की कोशिश की, बहुत लोगों ने मेरे इस परियोजना को काल्पनिक और बेकार बताया और दुष्प्रचार किया, लेकिन क्षेत्र की जनता और ईश्वर के सहयोग से इसे मूर्त रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि ये जमशेदपुर का पहला फ्लाई ओवर हैं जिसे 18 महीने में पूरा कर जमशेदपुर की जनता को समर्पित किया जायेगा। 




वे खुद इसका लगातार मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो और तय समयावधि में कार्य संपन्न हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मनोज झा, प्रभात ठाकुर, संजय तिवारी, कैलाश रजक, बबुआ झा, मनीष दुबे आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template