Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मागे पर्व कमारहातु में सात किलोमीटर दूरी का क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुआ आयोजित, Seven kilometers cross country race competition was organized in Mage Parv Kamarhatu.


चाईबासा। मागे पर्व के अवसर पर सदर प्रखंड के कमारहातु में सात किलोमीटर दूरी का क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों के 35 धावकों ने भाग लिया। इसमें खूंटपानी प्रखंड के के बोया गांव के सन्नी इचागुटु ने 19 मिनट का समय लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।





वहीं तांतनगर के सीनी गांव के गणेश कालुंडिया द्वितीय और खूंटपानी के चीरु गांव के मुकुंद बानरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व धावकों को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुम्बई के वरीय वैज्ञानिक सहायक पाइकिराय देवगम एवं एम्स,नई दिल्ली के इंजीनियर रुपनारायण देवगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।




मौके पर आयोजन समिति के मुंडा बिरसा देवगम, सोनाराम देवगम, सोमय देवगम, कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम,लादू देवगम, भीम सिंह देवगम,पतोर देवगम, कृष्णा पाडे़या, लव किशोर पूर्ति, प्रकाश देवगम, तुराम देवगम, सिंगराय देवगम, अर्जुन देवगम आदि मौजूद थे।





 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template