Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राज्यस्तरीय तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, केटीएस ए टीम बने विजेता, State level three-day hockey competition was organized, KTS A team became the winner.


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो पंचायत के लोसोदईकिर गांव में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन लोसोदईकिर  मैदान में किया गया। जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथी समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे। हॉकी मैच का फाइनल मुकाबला केटीएस ए हॉकी टीम एवं कोदोमबेड़ा ए हॉकी टीम के बीच खेला गया। निर्धारित समय में केटीएस ए टीम 3 गोल मार कर विजेता बना हैं। केटीएस ए हॉकी टीम विजेता बना।



जिसे मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि हॉकी खेल एक अंतरराष्ट्रीय खेल है। यह बंदगांव प्रखंड में बृहद पैमाने पर खेला जाता है। यहां के खिलाड़ी हॉकी खेल में देश विदेश में भी जाकर खेल चुके हैं. जो कि हम लोगों के लिए एक गर्व की बात है। उन्होंने कहा खेल या स्पोर्ट्स क्रियाओं में सक्रिय रुप से भाग लेने वाले व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास दूसरों से अच्छा होता है। यह हमें जीवन में बहुत सारी आवश्यक चीजों को सीखने देता है। यह हमारे व्यक्तित्व, आत्मविश्वास के स्तर में विकास और शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाये रखने में मदद करता है।




खेल हमें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने और शरीर और मस्तिष्क को तनाव रहित बनाने में मदद करती है। यह टीम सदस्यों के बीच में मित्रता की भावना को विकसित करने, एकसाथ काम करने की आदत को बढ़ावा देती है। यह मस्तिष्क और शरीर को आकार देने और थकान और सुस्ती को हटाने के द्वारा मानसिक और शारीरिक कड़ाई वाले व्यक्ति का निर्माण करती है। उन्होंने कहा आधुनिक शिक्षा प्रणाली में, शिक्षा को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए खेल को शिक्षा का अभिन्न अंग बना दिया गया है।


मालूम रहे कि हॉकी प्रतियोगिता में 24 टीम ने भाग लिया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि मांगरा ओडिया,सिरका टोपनो,एलियाजर हंस,सुलेमान हंस,भीमसेन बोदरा, दुबये बोदरा,दनियल हंस,लुतार हंस,निमि हंस,समराय होरो,मंगरा पूर्ति,डोंडा ओडिया, जोहन हंस,मानसुख हंस,धनसार हंस,सोमा पूर्ति,मसीह प्रकाश हंस समेत अन्य लोगों का योगदान रहा। खेल प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template