जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुल प्रखंड अंतर्गत 88 बूथ के भाजपा पार्टी कार्यकर्ता जिला बूथ स्तरीय सम्मेलन के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को चाईबासा रवाना हुए। जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष रायभूमिज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के दिशा निर्देश को सुनने के लिए प्रखंड क्षेत्र काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चाईबासा जा रहे हैं।
वहां से लौटने के बाद सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के सभी बूथ के मतदाताओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना जो सफलतापूर्वक आम लोगों को मिल रही है, उसे बताएंगे। राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को भी मतदाताओं को बताएंगे। आज पूरे झारखंड में लूट मची है। युवा बेरोजगार हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड के मुख्यमंत्री जमीन घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं।
चाईबासा जाने वालों में चाईबासा सम्मेलन में जाने में प्रभारी सह भाजपा नेता मंगल सिंह गिलूवा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा,महिला नेत्री जयारानी पाड़ेया, नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप,जगन्नाथपुर संगठन प्रभारी अशोक पान,जितेंद्र गुप्ता,जिला महामंत्री (किसान मोर्चा) के संजय बारिक चर्चिल केराई, श्रवण शर्मा, रवि दास, सुबोल सिंह, उमेश गोप, अर्जुन भैंसा, कार्तिक गोप, अश्वनी चातार, साजन महतो, सत्यपाल बेहरा,प्रदीप रजक, उमाशंकर निषाद, बिष्णु गुप्ता, सजंय बारिक,संजीत गौड़, मधु महतो, सुजीत साव, यादुनाथ कोड़ा, चतुर्भुज प्रधान ,दीपक महतो,विकास पोद्दार,राजेश प्रधान आदि मौजूद थे l
No comments:
Post a Comment