LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. भिलाई पहाड़ी हाट मैदान में विशाल टुसू मेला 14 जनवरी को, मंत्री रामदास सोरेन सहित कई विधायक व नेता रहेंगे मौजूद, Huge Tusu fair at Bhilai Pahari Haat ground on January 14, many MLAs and leaders including Minister Ramdas Soren will be present.


Jamshedpur (Nagendra) । एन एच 33 स्थित भिलाई पहाड़ी में 14 जनवरी मंगलवार को 18 वाँ वर्ष झारखण्डी कला संस्कृति टुसू मेला 2025 का भव्य आयोजन होगा । यह टुसू मेला 14जनवरी  दिन मंगलवार को सुबह 9 बजे से देर शाम तक चलता रहेगा। आपको बता दें कि झारखंड प्रदेश के महान त्योहार  टुसू पर्व एवं मकर संक्रांति पर विशाल टुसू मेला का आयोजन प्रति वर्ष भिलाई पहाड़ी हाट मैदान टुसू मेला समिति पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। 



इसी कड़ी में इस नए साल में भी यह विशाल टुसू मेला लगाया जा रहा है। इस मेला के मुख्य आयोजनकर्ता व टुसू मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पिंटू दत्ता ने कहा कि इस मेला में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री रामदास सोरेन, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता सह निबंधन विभाग, झारखण्ड मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे और टुसू मेला का विधिवत उद्घाटन करेंगे। मंत्री श्री रामदास सोरेन के अलावा विशिष्ठ अतिथियों में मुख्य रूप से जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी , बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती , पोटका विधायक संजीव सरदार , पूर्व विधायक कुणाल सारंगी , झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरी , प्रमोद लाल , शेख बदरुद्दीन , स्थानीय जिला पार्षद प्रभावती दत्ता समेत कई गणमान्य लोग मंच की शोभा बढ़ाएंगे।



साथ ही टुसू मेला में विभिन्न प्रकार के संस्कृति, आदिवासी कलाकारों की कौशल प्रस्तुती देखने को मिलेंगे। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मेले में आकर्षक टुसू और चौड़ल पर पुरस्कार व ईनाम भी रखा गया है , जिसे मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया जाएगा। मेला आयोजन समिति की ओर से उमड़ते भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन व आम जन मानस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही मेले में शराब एवं नशीले पदार्थ बेचने पर भी पाबंदी लगाई गई है।



No comments:

Post a Comment