Jamshedpur

Jamshedpur. प्रधान जिला जज एवं बार संघ ने किया सिविल कोर्ट कैम्पस में झंडोतोलन , Principal District Judge and Bar Association hoisted the flag in the Civil Court campus

Jamshedpur (Nagendra) । व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर कैम्पस में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी । उन्होंने अपने संबोधन में कहा की गणतं…

Jamshedpur.  प्रधान जिला जज एवं बार संघ ने किया सिविल कोर्ट कैम्पस में झंडोतोलन , Principal District Judge and Bar Association hoisted the flag in the Civil Court campus

Jamshedpur (Nagendra) । व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर कैम्पस में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी । उन्होंने अपने संबोधन में कहा की गणतंत्र दिवस का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है, आज की तारीख हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के महत्व की याद दिलाती है। गणतंत्र दिवस एक उत्सव मात्र नहीं है ,बल्कि आत्म निरीक्षण करने और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देने वाला यादगार दिवस है। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिन्द्र नाथ दास ने भी बार संघ की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में तिरंगा फहराया और झंडे को सलामी दी । 


उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों समेत राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्यों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समारोह हमें आजादी के मायने , बलिदान देने वालें वीरों की गाथा को याद करने तथा संविधान में आस्था रखने एवं देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियां को याद दिलाता है। इस दौरान कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी गण ,अधिवक्ता गण समेत काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280