Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa तिरिलपोसी ग्राम सभा में गोमाय गुड़िया बने नए मुंडा Gomay Gudiya became the new Munda in Tirilposi Gram Sabha

 


  • बृजमोहन बांकिरा को पद से मुक्त करने पर बनी सहमति, सिंघा जतरमा डाकुआ चयनित

Guwa (Sandeep Gupta) ग्राम तिरिलपोसी में सोमवार को नारायण बोदरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांव के मुंडा के कार्यों एवं कार्यशैली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान मुंडा बृजमोहन बांकिरा अपने निजी कार्यों एवं व्यस्तताओं के कारण गांव के सामाजिक और सामुदायिक कार्यों के लिए पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इस मुद्दे पर ग्राम सभा के सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श किया। गांव के हित और सामुदायिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए बृजमोहन बांकिरा को पद से मुक्त कर नए मुंडा का चयन करने पर सहमति बनी।


ग्राम सभा में उपस्थित लोगों की सर्वसम्मति से गोमाय गुड़िया को नए मुंडा तथा सिंघा जतरमा को डाकुआ के रूप में चयनित किया गया। इसके अलावा ग्राम सभा की कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में नंदू सुंडी, अजय गुड़िया, मोरनसिंह बोदरा, मनोज गुड़िया, मोरनसिंह बांकिरा, पातोर गागराई और जानुमसिंह गागराई का भी चयन किया गया। 


बैठक में ग्रामीणों ने गांव के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा ग्राम सभा की व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सनिका चेरोवा, महती गुड़िया, सानिका गागराई, लक्ष्मण बोदरा, सोम मेलगांडी और बागुन बांकिरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU