Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. आजसू पार्टी मानगो चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया, AJSU Party launched a signature campaign at Mango Chowk


Jamshedpur (Nagendra) । आजसू पार्टी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के मनमानी अवैध वसूली, लोगों के साथ गलत व्यवहार के विरोध में मानगो चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया  जिसकी अध्यक्षता जिला के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के द्वारा किया गया। संचालन जिला के उपाध्यक्ष चंदेश्वर पांडेये द्वारा किया गया।  हस्ताक्षर अभियान में लगभग 500 लोगों ने हस्ताक्षर किया जिसमें महिला पुरुष दो चक्का वाहन टेंपो चालक आसपास के दुकानदार ने अपना हस्ताक्षर किया। हस्ताक्षर अभियान के सभा को संबोधित करते हुए जिला के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान का चौथा चरण है यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा। हम यह लड़ाई जनमानस के लिए लड़ रहे हैं यह लड़ाई हम तब तक लड़ते रहेंगे जब तक कि हम इसको व्यवस्था को खत्म नहीं करते हैं। 



उन्होंने संबोधन में अपने पांच सुत्री मांगों को रखा जो निम्न प्रकार से हैं : जमशेदपुर शहर में वाहन जांच हेलमेट सीट बेल्ट, कागज के नाम पर भयादोहन बंद किया जाए। दूसरा रांची के तर्ज पर कैमरे के निगरानी में जमशेदपुर में भी जांच किया जाए तथा ऑनलाइन फाइन काटा जाए 3) शहर में नो एंट्री के समय में दिन में बड़े बहनों का परिचालन बंद हो। जांच के दौरान महिलाओं और छात्रों को आवश्यक परेशान ना किया जाए एवं विशेष रियायत दी जाए। शहर में वाहन जांच के अलावा अपराध रोकथाम की भी उचित व्यवस्था की जाए।



इस अभियान में जिला के  वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव संतोष सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष संगीता कुमारी, मंगल टुडू, ललन झा, सुधीर सिंह ,ललित सिंह ,शिबू परवानी ,सुमित्रा घोषाल आसित गुप्ता ,निर्भय कुमार ,रुद्रा पांडे, शशि कुमार, अजय शर्मा ,राजू सरदार  पुष्पा देवी, सुनीता , सरोज कुमार, सुधीर कुमार, गणेश सोनी, परवेज़ आलम मुन्ना उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template