Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा द्वारा साकची जुबली पार्क गोलचक्कर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं केन्द्र सरकार में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया, District President of Bharatiya Janata Yuva Morcha Nitish Kushwaha burnt the effigy of former National President of Congress Party Mrs. Sonia Gandhi and Leader of Opposition in Central Government Rahul Gandhi at Sakchi Jubilee Park roundabout to register his protest.


Jamshedpur (Nagendra)  भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा द्वारा साकची जुबली पार्क गोलचक्कर पर  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं केन्द्र सरकार में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया। ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा नेशनल हेराल्ड घोटाले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए उनके खिलाफ  चार्जशीट दाखिल किया गया है । भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ED कि कार्यवाही को सही बताया गया औऱ कांग्रेस के नेताओं का पुतला दहन किया गया। ED ने कांग्रेस पर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने और जनता को धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाया है।



पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सनातन उत्सव समिति से चिंटू सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी सुजीत वर्मा,  राजकुमार साह, विकास सिंह, महिला मोर्चा से राजपति देवी सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा ने कहा: "नेशनल हेराल्ड घोटाला इस देश के लोकतंत्र पर एक धब्बा है। भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति को जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का यह स्पष्ट संदेश है कि कानून सबके लिए समान है और किसी को भी विशेषाधिकार के नाम पर जनता को धोखा देने की छूट नहीं दी जाएगी। यह आंदोलन जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है और जब तक देश में न्याय की स्थापना नहीं हो जाती, भाजपा इसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।" कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template