Upgrade Jharkhand News. श्री गुजराती सनातन सहेली सन अपना रजत जयंती बहुत धूमधाम से मनाया। 25 वर्ष के लिए 25 दिए जलाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया। स्वागत गीत पर बहुत सुन्दर डांस अंकिता पारेख एवं ख्याति पारेख ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल ने महिलाओं से कहा की आप किसी भी उम्र की हो अगर आप किसी लक्ष्य को पाना चाहती हैं तो आप मेहनत और लगन से कर सकती हैं प्रेमलता ने महिलाओं का हौंसला बढ़ाया।
एडवोकेट कंचन मिश्रा ने भी महिलाओं को अपने अधिकार का समाज की मर्यादा में रहकर लाभ उठाना चाहिए और उनके अधिकार और योजनाओं के बारे मै जानकारी दी। पेट्रोन पसंद अडेसरा ने महिलाओं को कहा की वे ज्यादा से ज्यादा सामजिक सेवा माँ जुटे। विनीता शाह को पुनः संस्था में दूसरी बार सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। नई कमेटी का गठन किया गया। तिलक लगाकर भक्ति दवे एवं जाग्रति टॉक ने सभी का स्वागत किया। मंच संचालन बिंदु जोशी ने किया। निरु पारीख एवं लीना पारीख ने नई टीम की घोषणा।
विनीता शाह ने सबको धन्यवाद कहते हुुए सभी ने उन पर विश्वास जताया है व संस्था को उचाईयों पर जरूर पहुंचाने का प्रयास करेंगी। प्रेम लता को पुष्प शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर और पसम अडेसरा, कंचन मिश्रा का स्वागत जयश्री टॉक, लीना पारीख,निरु पारीख संगीता पटेल,पूजा राजा,पलक वखारिया, प्रवीना उनतकट ने किया। धन्यवाद ज्ञापन चारु पाटडिया ने किया। नेहा पारीख ने पूरे वर्ष की गतिविधियां एवं पूरे साल के विजेताओं का नाम घोषित किया। पूरे वर्ष प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। अंत में राष्ट्रीय गीत के बाद अल्पाहार के साथ मनोरंजन कार्यक्रम हुए। सभी ने नृत्य कर रजत जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया।
No comments:
Post a Comment