Upgrade Jharkhand News. गुजराती सनातन सहेली की ओर से गुजराती सनातन समाज, बिस्टुपुर में सहेली धमाल मस्ती कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 75 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खेल, होऊजी, क्विज में महिलाओं ने भाग लिया। इतनी शक्ति हमें देना..., हनुमान चालीसा के पाठ से कैंप की शुरुआत हुई। पहली गेम का संचालन पूनम मेहता, भक्ति दवे, प्रवीणा उनटकट, पूनम पटेल ने किया। सरप्राइज सहेली की अध्यक्ष विनीता शाह ने किया। इसमें डॉ. नीतू परीख, कीर्ति वसानी जस्मिन आडेसरा एवं हंसा वाघेला का सहयोग किया।
इसके अलावा दो गेम का संचालन संगीता पटेल नेहा पारिख, शीतला राछ, पूनम बदियानी ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्मिता परीख थी। संस्था की ओर से अध्यक्ष विनीता शाह,उपाध्यक्ष बिंदु जोशी, सचिव चारु पाटडिया कोषाध्यक्ष नेहा परीख ने दुपट्टा और माला पहना कर स्मिता पारिख का स्वागत किया। स्मिता परीख ने विनीता शाह को दूसरी बार पुनः संस्था की अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने समाज की महिलाओ को नये कार्यक्रम करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं को हर क्षेत्र का ज्ञान होना।
No comments:
Post a Comment