Upgrade Jharkhand News. सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष अम्बुज कुमार के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती सादगीपूर्वक आदित्यपुर के कुलुपटांगा स्थित कैम्प कार्यालय में मनाया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने संचार क्रांति के अग्रदूत राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया व उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने स्व0 राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि आज देश में सूचना प्रौद्योगिकी सूचना क्रांति बोलबाला है।
यह राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका। पूरे भारत में नवोदय विद्यालय की स्थापना के साथ उन्होंने शिक्षा में गुणात्मक विकास की नीव रखी थी। नवयूवकों को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार प्रदान कर लोकतंत्र को मज़बूत करने का काम किया था। उनकी उपलब्धियों को देश सदैव याद रखेगा। इस मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव सुरेशधारी ने राजीव गांधी को युगदृष्टा बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री खिरोद सरदार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेता दिवाकर झा ने दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता प्रधान, मिसर बनसरियार, झरना मन्ना, सविता साव, संदीप गोप, विमल कुमार, जगदीश नारायण चौबे, सिद्धेश्वर उपाध्याय, प्रिंस कुमार, प्रभाकर प्रधान, जमील अशरफ बबन, अशरफ अली खान, अर्जुन प्रधान, कुणाल राय, विनय झा आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment