Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया Shri Krishna Janmashtami celebrated with great pomp in Guwa

 


Guwa (Sandeep Gupta) । नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत गुवा के रामनगर स्थित राम मंदिर, जगन्नाथ मंदिर एवं योग नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार देर रात को भगवान श्रीकृष्ण झूलन यात्रा व जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त श्रीकृष्ण के लिये व्रत रखते है। 



मंदिरों एवं घरों को आकर्षक रूप में सजाया जाता है और श्रीकृष्ण से जुड़ी झांकिया लगायी जाती है। ऐसी मान्यता है कि जन्माष्टमी पर विधि पूर्वक पूजन करने से घर में सुख, शांति आती है और सफलता भी मिलती है। इस दौरान महिलाओं ने सुख, शांति और समृद्धी की कामना की। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे। साथ ही योग नगर मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की छठवें दिन छटियारी मनाई जाएगी। और छटियारी के छठवें दिन महा भोग के रूप में खीर, पूरी, सब्जी, हलवा का भोग वितरण की जाएगी। उन्होंने लोगों से निवेदन कर कहा कि छटियारी के दिन मंदिर आकर पुण्य का भागी बने।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.