- रघुनाथपुर दुकानदार संघ व ग्रामीणों ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Upgrade Jharkhand News. रघुनाथपुर दुकानदार संघ व ग्रामीणों ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दुकानदार संघ के सदस्य एवं रघुनाथपुर के ग्रामीणों ने झारखंड आंदोलन के पुरोधा सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अलग झारखंड राज्य आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर दुकानदार संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन गोराई ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य बना जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जब तक सुरज चांद रहेगा झारखंड में शिबू सोरेन के आंदोलन याद रहेगा। उनके नेतृत्व क्षमता से ही दिशोम गुरु का उपाधि मिला है। इस अवसर पर दुकानदार संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन गोराई, ग्राम प्रधान पंचानन महतो, कांचन सिंह, धनंजय मंडल, सुभाष महतो, लालू गोराई, खांगेंद्र नाथ महतो, निरंजन महतो, सीताराम महतो, मेथर प्रमाणिक, देबेन महतो, गणेश चंद्र गोराई, शिबनाथ गोराई आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment