Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil नारायण आईटीआई में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्य तिथि मनाई गई Former External Affairs Minister Sushma Swaraj's death anniversary was celebrated at Narayan ITI

 


Upgrade Jharkhand News. नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्य तिथि मनाई गई इस अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर संस्थान के संस्थापक डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि दिल्ली की 5वीं मुख्यमंत्री और 2014 से 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार में भारत की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। जवाहरलाल नेहरू के बाद  वे विदेश मंत्री के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली दूसरे विदेश मंत्री थे। वे भारतीय जनता पार्टी की एक वरिष्ठ नेता, स्व. इंदिरा गांधी के बाद विदेश मंत्री का पद संभालने वाली दूसरी महिला थीं।



वह सात बार सांसद सदस्य और तीन बार विधान सभा सदस्य के रूप में चुनी गईं। 1977 में 25 वर्ष की आयु में वे भारतीय राज्य हरियाणा की सबसे कम उम्र की कैबिनेट मंत्री बनीं। उन्होंने 1998 में थोड़े समय के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट निखिल कुमार, जयदीप पांडे, प्रकाश महतो, शशि भूषण महतो, शुभम साहू, पवन महतो, कृष्ण पद महतो, संजीत महतो, मोहन कुमार सिंह, गौरव महतो आदि मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.