Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jadugoda आदिवासियों की विलुप्त होती सबर परिवार के विकास को राशि डकार रहे अधिकारी, सेवा ही लक्ष्य है के तहत हर महीने सबर परिवार को बाटेंगे राशन- बाबूलाल सोरेन

 


Upgrade Jharkhand News. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा अंतर्गत बदहाल सबर परिवार का हाल जानने घाटशिला के पूर्व भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन मुसाबनी अंतर्गत पारुलिया पंचायत के बाली ढीपाग्राम पहुंचे व हबलू सबर समेत चार भाइयों की बदहाल स्थिति पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सबरो के विकास की राशि अधिकारी डकार जा रहे है और झारखंड की अबुआ सरकार के  राज्य में विलुप्त होती आदिवासियों की सबर जनजाति जर्जर सरकारी भवन में अपनी जिन्दगी की अंतिम  सांसे गिन रहा है व भूखे पेट सोने को विवश है। 



सबर की मौत कभी भूख से न हो, इसको लेकर आने वाले दिनों में सेवा ही लक्ष्य है के तहत घाटशिला विधानसभा के सभी सबर परिवार को चिन्हित कर राशन मुहैया कराने की उन्होंने घोषणा की। फिलहाल हबलू सबर के परिवार को एक बोरा चावल मुहैया कर उन्होंने राहत पहुंचाया। इस मौके पर भाजपा नेता रघु टुडु, क्षेत्र के मुखिया भीमा, विमल मार्डी, रमेश माझी  समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.