Upgrade Jharkhand News. पटमदा प्रखंड के कटीन डूंगरी में श्री श्री गणेश उत्सव कमिटी कटीन द्वारा उल्लास के साथ गणपति बप्पा सिद्धि विनायक गणेश की पूजा धूमधाम से की गई।इस दौरान कमिटी के सैकड़ों युवाओं ने पूजा अर्चना कर पुष्पांजलि दी।कमिटी के अध्यक्ष राजेश महतो ने बताया कि इस वर्ष श्री श्री गणेश उत्सव कमिटी कटीन द्वारा पहली बार पंडाल बनाकर पूजा का आयोजन किया गया है।आगामी वर्ष से ओर बृहत रूप में पंडाल बनाकर सभी के सहयोग से धूमधाम से आयोजन होगा।
वही उन्होंने कहा कि कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच विसर्जन से पहले खिचड़ी प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया हैं।आयोजन कमिटी में अध्यक्ष राजेश महतो,सचिव नन्दन महतो,उपाध्यक्ष आकाश महतो सहित कमिटी के सदस्य ने शामिल सहयोग दिया।वही बेल्टांड में से युवा संस्कृति मंच के द्वारा आकर्षक पंडाल बनाकर गणपति बप्पा गणेश की धूमधाम से कमिटी के द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment