Jamshedpur (Nagendra) । आदिवासी छात्र एकता संगठन के मुख्य संयोजक जोसाई मार्डी एवं संयोजक इन्द्र हेमब्रम तथा अध्यक्ष हेमेन्द्र हांसदा ने स्वर्णरेखा गेस्ट हाउस में गुरुवार को एक प्रेसवार्त्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि 9 अगस्त 2025 को रीगल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा । उन्होंने बताया कि विगत 2007 से ही आदिवासी छात्र एकता संगठन द्वारा विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन करते आ रहा है और इस वर्ष भी आयोजन सूनिश्चित किया गया है। आदिवासी छात्र एकता केन्द्रीय कमिटि के द्वारा निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष सादगी से विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन होगा। आयोजन का शुभारंभ वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देकर किया जाएगा एवं पहला वक्ता के रुप में आदिवासी छात्र एकता के पदाधिकारी को अधिकृत किया जाएगा जिनके द्वारा दिशोम गुरु के आन्दोलन, संघर्ष की गाथा एवं जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा।
झारखण्ड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की हमलोग कामना करते हैं। जनसभा को समाज के दिग्गज वक्ता एवं छात्र निम्नलिखित विन्दुओं पर अपनी बातों को रखेंगे जैसे : सरना कोड, पेशा कानून, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, भुमि अधिग्रहण अधिनियम 2013, लैण्ड बैंक, सी.एन.टी एक्ट, एस.पी.टी एक्ट आदि विषयों पर गहन चर्चा किया जाएगा। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रुप से इन्द्र हेम्ब्रम, हेमेन्द्र हाँसदा, हरिमोहन टुड्डु, नन्दलाल सरदार, राज बॉकिरा, गुरुचरण सोरेन, चन्द्राय मार्डी, प्रभाकर हाँसदा, फागु हाँसदा, स्वपन सरदार, सकला मार्डी, गाँधी माहली, मिठुन मुर्मू, रायसेन टुडु, देवा सिंह, दुलाल हाँसदा, खदाय मांझी, रामचन्द्र हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment