Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह चौहान यूसिल कंपनी की यूरेनियम प्रोजेक्ट का किया दौरा, व्यवहार न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण किया Chief Justice of Jharkhand High Court Tarlok Singh Chauhan visited the uranium project of USIL company and also inspected the civil court complex

 


Jamshedpur (Nagendra) ।  झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह चौहान के तीन  दिवसीय अपने झारखंड दौरे के क्रम में आज शनिवार जादूगोड़ा पहुंचे। भ्रमण के दौरान उन्होंने यूसिल कंपनी की जादूगोड़ा यूरेनियम माइंस का दौरा किया व जमीन से 880 मीटर भूमिगत खदान में प्रवेश कर यूरेनियम  के उत्पादन के तरीके का अवलोकन किया। तत्पश्चात जादूगोड़ा की सुप्रसिद्ध रंकीणी मंदिर पहुंचे , जहां पुजारी तरुण महापात्रा ने विधि _ विधान से पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर झारखंड के मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह चौहान ने झारखंड की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मुख्य सड़कों पर जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल व पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू के नेतृत्व में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। 


जादूगोड़ा से वापसी के दौरान मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय एवं न्याय सदन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट कैम्पस में साफ सफाई पर विशेष फोकस किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान बाथरूम व शौचालय तक का भी उन्होंने अवलोकन की। हालांकि डालसा कार्यालय एवं व्यवहार न्यायालय परिसर को साफ सुथरा देखकर उसे संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह चौहान के साथ रांची हाई कोर्ट के रजिस्टर मनोज प्रसाद , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय , प्रधान कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह, डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार , कोर्ट के सभी अन्य न्यायायिक पदाधिकारी गण , जिला बार संघ के पदाधिकारी, कोर्ट स्टाप , डालसा स्टाप एवं पीएलवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं न्याय सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्य न्यायधीश तरलोक सिंह चौहान को पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.