Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक जमीन पर हुआ संपन्न , शव यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल Ramdas Soren's last rites were performed on his ancestral land, thousands of people participated in the funeral procession

 


Jamshedpur (Nagendra) । झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सड़क मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को रांची से दोपहर बाद जमशेदपुर लाया गया, जहां साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में कई दिग्गज नेताओ और समर्थकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा शहर उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा।



दिवंगत मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर उनके विधान सभा क्षेत्र घाटशिला के एचसीएल ग्राउंड में भी अंतिम दर्शनार्थ रखा गया , जहां बड़ी संख्या में समर्थक एवं उनके चाहने वाले पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चम्पई सोरेन, पूर्व मंत्री दिनेश सारंगी, मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक  संजीव सरदार, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजू गिरी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान समेत भारी संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर का दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। 


दिवंगत रामदास सोरेन जी का घोड़ाबांधा स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम-संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतकों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई। स्व. रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर को जैसे ही उनके घोड़ाबांधा स्थित आवास लाया गया , लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा। परिवार के लोग दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडे, दीपक बिरुआ, विधायक समीर कुमार मोहंती, संजीव सरदार, भाजपा नेता रमेश हांसदा आदि मौजूद रहे। यहां पारंपरिक रीति- रिवाज संपन्न करने के बाद शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा में भी हजारों लोग शामिल हुए। उनके पैतृक जमीन में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।



बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा शहर रामदास सोरेन अमर रहे रामदास सोरेन जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा। वहीं मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि झारखंड को किसी की नजर लग गई ह वही मंत्री दीपिका सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.