Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण के लिए पटमदा में प्रसिद्ध क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने जमीन का निरीक्षण किया , ग्रामीणों में खुशी की लहर, विकास की उम्मीदें बढ़ी Famous cricketer Saurabh Tiwari inspected the land in Patmda for the construction of an international stadium, a wave of happiness among the villagers, hopes of development increased.

 


Jamshedpur (Nagendra) । पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। यही वजह है कि इसकी आहट से ही जमीन के कारोबारी क्षेत्र में सक्रिय हो चुके हैं और सीएनटी फ्री जमीन की तलाश में घूमना शुरू कर दिया है। शहर के लोग इस क्षेत्र में अपनी संभावनाएं तलाशने लगे हैं। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो आने वाले समय में इस क्षेत्र की जमीनों की कीमत महंगी होनी तय है। साथ ही लोगों में विकास की उम्मीदें भी बढ़ गई है और ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई हुई है।


बुधवार को पटमदा अंचल के ग्राम गेंगाड़ा स्थित 49.5 एकड़ चिह्नित भूमि का निरीक्षण झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव सौरभ तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान पटमदा अंचलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास ने कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, अंचल के सीआई एसके जेना, नाजिर बोध मुंडा व अमीन नंदलाल महतो की मौजूदगी में बोर्ड भी लगाया गया । निरीक्षण के दौरान सचिव सौरभ तिवारी ने काटिन चौक से गोपालपुर होते हुए गेंगाड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क की संकीर्णता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यदि इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाता है, तो इस स्थान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण न केवल संभव बल्कि व्यवहारिक भी होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पहले ही इस परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, जिस पर सरकार द्वारा सकारात्मक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य में स्थानीय हितों और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी।



निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार दास ने बताया कि निरीक्षण की गई भूमि झारखंड सरकार की बताई गई है। जिसका खाता संख्या 416 एवं प्लॉट संख्या 1624 है। यह भूमि 49.5 एकड़ है, जो स्टेडियम निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई है। साथ में अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, भूमि अभिलेख तथा संभावित बाधाओं का आकलन किया। समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने कहा कि यह स्टेडियम स्थानीय युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में नया अवसर लाएगा तथा क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.