Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, कामयाबी कदम चूमेगी : डॉ. अमित श्रीवास्तव , निदेशक आर्काजैन विश्व विद्यालय Move forward with positive thinking, success will kiss your feet: Dr. Amit Srivastava, Director, Arkajan University.

 


Jamshedpur (Nagendra) । लौहनगरी जमशेदपुर स्थित और बिहार-झारखंड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अरका जैन विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस बार भी नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत में “आरंभ 2025” का आयोजन किया गया। एक्सएलआरआई परिसर स्थित टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही विश्वविद्यालय में नए सत्र का श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक सह कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रतिकुलपति डॉ. अंगद तिवारी समेत अन्य कई अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की। अतिथियों के प्रेरणादायी मार्गदर्शन ने छात्र-छात्राओं को भविष्य की राह दिखाई। वहीं छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को सतरंगी बना दिया। समारोह में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संंबोधित करते हुए डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने माता-पिता के प्रति निःस्वार्थ भाव से समर्पण, उनके सपनों को पूरा करने और कॉलेज लाइफ में कुछ अच्छे दोस्त बनाने की सीख दी। साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ निश्चय एवं सकारात्मक सोच के साथ उसे हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था 3.5 ट्रिलीयन है। विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्ष 2047 तक 45 ट्रिलीयन का लक्ष्य हासिल करना होगा।


डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े सपने व लक्ष्य निर्धारित करने के साथ उसे हर दिन सोचें और लिख कर रख लें। ऐसे सपने सोचें, जो उसे पूरा करने के लिए बेचैन कर दें। अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत ऐसीअन्य कंपनियां बड़ी सोच व सपने का ही परिणाम हैं । विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपतित डॉ. अंगद तिवारी ने अपने संबोधन के क्रम में डॉ. श्रीवास्तव के वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सफलता हो या जीवन का कोई भी क्षेत्र, आत्मविश्वास जरूरी है। आत्मिवश्वास के सहारे ही आगे बढ़ा जा सकता है। बड़े सपनों को पूरा करने के लिए यह बहुत ही जरूरी है। उन्होंने समारोह में उपस्थित अभिभावकों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बच्चे जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें सहयोग करें। अपने बच्चों पर विश्वास करें। उनके सपनों को पूरा करने के लिए यथासंभव संसाधन उपलब्ध कराएं। बच्चे जरूर कामयाब होंगे।


अरका जैन यूनिवर्सिटी में “आरंभ 2025” के साथ नये सत्र का रंगारंग शुभारंभ, रैंप पर उतरीं परियां, बैंड बैरागी पर झूमे छात्र-विश्वविद्यालय के इस वार्षिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की मंचीय प्रस्तुतियों और तालियों से पूरा ऑडिटोरियम गूंजता रहा। समारोह के आरंभिक चरण में सीनियर छात्र-छात्राओं ने अतिथियों व नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत में समूह नृत्य प्रस्तुत किया। अभिभावकों व नये विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों आदि से भी अवगत कराया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से इस कार्यकम इंद्रधनुषी छटा बिखेर दी। उदय एंड ग्रुप ने राधाकृष्ण समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अमन एंड ग्रप ने भी मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद रैंपवॉक और बैंड बैरागी की बैंड प्रस्तुति पर ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी विद्यार्थी व दर्शक झूम उठे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) एसएस रजी, कुलपति प्रो. (डॉ.) ईश्वरन अय्यर के संदेश भी वीडियों के माध्यम से सुनाए गए। समारोह में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, सीनियर व नव नामांकित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शहर के गणमान्य लोग एवं विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.