Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राष्ट्रीय जनता दल का मिलन समारोह आयोजित Rashtriya Janata Dal's meeting organized

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत हाथीपता, गोरा बांध थाना क्षेत्र में आज राष्ट्रीय जनता दल का मिलन समारोह बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चार प्रखंडों : गुराबांध, चाकुलिया, धालभूमगढ़ एवं डुमरिया की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नेताओं को प्रखंड अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई , जो निम्न प्रकार है : 

डुमरिया प्रखंड – दिलीप पातर

चाकुलिया प्रखंड – रामचंद्र मुर्मू

गुराबांध प्रखंड – सुशांत मुंडा

धालभूमगढ़ प्रखंड – चंद्राय मुर्मू ।



इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल यादव, ब्रह्मदेव मंडल, संजय यादव, सलीम जावेद, सुशील तिवारी एवं अरविंद ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय जनता दल के जिला उपाध्यक्ष सुशांत मलिक ने किया। समारोह में मुख्य संसाधक (Resource Person) के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र प्रदान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “सभी पदाधिकारी मिलजुलकर पार्टी को और मजबूत करें। पार्टी की विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए और जनमानस के बीच रहकर संगठन की पकड़ बनाई जाए। राष्ट्रीय जनता दल गांव, खेत और हर क्षेत्र में जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।” मिलन समारोह पूर्णतः सफल एवं ऐतिहासिक रहा। इसमें नए प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ-साथ संगठन को और सशक्त करने का संकल्प लिया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template NewsLite - Magazine & News Blogger Template